अलवर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उससे भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बहरोड़ की पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी गुप्ता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर पुलिस दल के साथ गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर की विशेष सूचना पर उन्होंने दल के साथ मुक्ता सिनेमा के सामने ट्रक यूनियन के पास एक दुकान में दबिश देकर वहां से 190 पेटी अवैध देसी एवं अंग्रेजीशराब बरामद की। जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस ने बताया कि मौके से आरोपी जगत सिंह गुर्जर (35) को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित