श्रीगंगानगर , अप्रैल 28 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने 19 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बिताया कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और जसवन्तसिंह से 19 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सूचना पर की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच रावला थाना के उप निरीक्षक गिरधारीसिंह को सौंपी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित