सुपौल , सितंबर 21 -- िहार में सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 180 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने सोमवार को बताया कि रतनपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि नरपतपट्टी गांव के वार्ड संख्या छह स्थित पूर्वी कोसी तटबंध पर शराब की तस्करी की जानी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 180 लीटर विदेशी शराब बरामद की।
इस मामले में नरपतपट्टी गांव निवासी विशाल यादव, जयकृष्ण रजक और अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
श्री शरथ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित