इंदौर , जुलाई 16 -- इंदौर में 18 और 19 जुलाई को "महिला योद्धा कुश्ती चैंपियनशिप" आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम श्री गंगा वाटिका, लिंबोदी (इंदौर) में होगा।
इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की 500 से ज़्यादा महिला पहलवान हिस्सा लेंगी। अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर, आयोजन समिति की आयोजक और कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुमित्रा मिश्रा, कुश्ती प्रतियोगिता की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति युवराज उस्ताद काशिद और प्रतियोगिता की सचिव श्रीमती योगिता वीरेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित