श्रीगंगानगर , अगस्त 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए सिटी यूनियन बैंक की अजमेर शाखा के सहायक प्रबंधक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खोलकर उसे बेच दिया था, जिसके जरिए श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना एक व्यक्ति से 17 लाख 71 हजार 480 रुपये ठगे गए थे।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम फरक्या सिटी यूनियन बैंक अजमेर शाखा का सहायक प्रबंधक है। दूसरा आरोपी शुभांशु ठाकरिया है। उन्होंनेधोखाधड़ी करके फर्जी मतदाता पहचान पत्र से सिटी यूनियन बैंक की अजमेर शाखा में बचत खाता खुलवाया और उसे साइबगर ठगों को मात्र 12 हजार रुपये में बेच दिया। इसी खाते में परिवादी मुकेश से क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे गये 17 लाख 71 हजार 480 रुपये में स्थानांतरित किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित