चंडीगढ़ , सितंबर 15 -- हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12 वर्षों के दौरान तैयार की गई नई विकास संरचनाओं को इस आयोजन का केंद्र बनाया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग की ओर से इन स्थानों पर मिट्टी के दीये जलाकर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया जाएगा।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेशभर में नई विकास संरचनाओं को चिन्हित कर वहां सरसों के तेल से बड़ी संख्या में मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। इनमें नए भवन, राउंडअबाउट, अस्पताल, वाटर वर्क्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सड़कें, पुल और फ्लाईओवर शामिल होंगे।

आयोजन को सब-डिवीजन, डिवीजन और सर्कल स्तर तक ले जाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में स्थान चिन्हित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित