चंडीगढ़ , जुलाई 11 -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह ट्रेन स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देगी और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक एवं स्टेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगे तथा सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे। मंत्री के अनुसार, हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण मुक्त होगी और एक बार में लगभग 800 यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित