चंडीगढ़ , अक्टूबर 01 -- चंडीगढ़ मे नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 से 30 सितंबर तक 20 दिनों में 163 एफआईआर दर्ज कर 698 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया। चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान के दौरान की गई कार्रवाई और आगे की रणनीति की जानकारी दी।

पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट और नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान लोगों से नशे से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार नशे के नेटवर्क की पहचान कर इसकी सप्लाई पर रोक लगाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित