विजयवाड़ा , मार्च 11 -- आंध्र प्रदेश सरकार 16 मार्च को यहां एक बड़ी 'इफ्तार दावत' का आयोजन करेगी और रमजान के पवित्र महीने के दौरान सभी जिला मुख्यालयों में 'इफ्तार दावत' के भी कार्यक्रम हैं तथा इसके लिए 1.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एनएम फारूक ने बुधवार को यहां इस आशय की घोषणा की।मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू यहां ए-कन्वेंशन सेंटर में होने वाली राज्य-स्तरीय इफ्तार दावत में शामिल होंगे, जिसके लिए सरकार ने 75 लाख रुपये दिए हैं। शेष धनराशि से कलेक्टरों और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों द्वारा चलाए जाने वाले जिला-स्तरीय इफ्तार में मदद दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित