दुबई/तिरुवनंतपुरम , फरवरी 15 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर 16वीं शिवगिरी तीर्थयात्रा का उद्घाटन करने के लिए रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
श्री नारायण धर्म परिपालन (एसएनडीपी) योगम की यूएई इकाई ने श्री चंद्रशेखर का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह तीर्थयात्रा एसएनडीपी योगम यूएई की मेजबानी में होती है। स्वागत समारोह एसएनडीपी योगम यूएई संयोजक अधिवक्ता सिनिल मुंडापल्ली, शिवगिरी तीर्थयात्रा समिति के सचिव श्रीधरन प्रसाद और कोषाध्यक्ष जे आर सी बाबू के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित