पटना , अप्रैल 23 -- बिहार में पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 158 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को रूपसपुर थानांतर्गत न्यू शिवाजी नगर, दीघा-खगौल नहर रोड स्थित एक मकान में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में एक छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 158 ग्राम स्मैक, 04 मोबाइल फोन, 04 एटीएम कार्ड, 9,000 रूपया, बरामद करते हुए मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिमन्यु सिंह, राज नारायण चौबे और सुरेश कुमार सिंह के रूप में की गयी है।अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित