पटना , सिंतबर 22 -- िहार में आधारभूत संरचना के विकास और राज्य को फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। चुनौतियों, जटिल भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक अड़चनों को पछाड़ते हुए मुंगेर-मिर्जा चौकी (पैकेज-01) फोरलेन परियोजना अब अपनी सफलता के अंतिम सोपान पर पहुंच चुकी है।
कुल 845.27 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मुंगेर के जानकी नगर से खड़िया गांव तक 22.56 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का 87.14 फीसदी (21 किमी) से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी 15 नवंबर 2026 तक इस पूरे मार्ग पर वाहन सरपट दौड़ने लगेंगे।
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि मुंगेर-मिर्जा चौकी पैकेज-1 का निर्माण पथ निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं था। गंगा नदी के समीप स्थित होने के कारण यह पूरा इलाका साल में 3 से 4 महीने भीषण बाढ़ और जलजमाव की चपेट में रहता था, जिससे तटबंध निर्माण के लिए जरूरी मिट्टी की उपलब्धता पूरी तरह ठप हो जाती थी। इसके अलावा, शुरुआती दौर में भू-स्वामियों के मुआवजे के विवाद के कारण 9.5 किलोमीटर लंबे हिस्से में निर्माण कार्य बाधित हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित