बीजिंग , जनवरी 21 -- चीन के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार वांग ह्यूनिंग ने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिये अच्छी सलाह देने और 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026-2030) की मज़बूत शुरुआत के लिये ज्यादा कोशिशें करने का आह्वान किया।

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन वांग ने आर्थिक स्थिति का एनालिसिस करने के लिये आयोजित एक सिम्पोजियम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

वांग ने 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र और केंद्रीय आर्थिक कार्य कॉन्फ्रेंस के मार्गदर्शक सिद्धांतों का अध्ययन करने और उन्हें लागू करने और इस साल के आर्थिक काम की समग्र ज़रूरतों, नीतिगत प्राथमिकताओं और प्रमुख कार्यों की अच्छी समझ हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने आर्थिक कामों पर सीपीसी केंद्रीय समिति के फैसलों और योजनाओं के हिसाब से सोचने और काम करने की अहमियत पर ज़ोर दिया। श्री वांग ने कहा कि कांफ्रेंस को नये पांच साल की अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े बड़े सैद्धांतिक और व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरीक्षण और शोध टूर करने चाहिए, आर्थिक सेक्टर में अध्ययन को और बेहतर बनाना चाहिए और 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि की अच्छी शुरुआत के लिये उच्च-गुणवत्ता वाली सलाह देनी चाहिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित