हरिद्वार , सितंबर 05 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सालियर गांव स्थित बूथ संख्या 87 पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 141 मतदाताओं के नामों पर आपत्ति दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार को विधायक वीरेंद्र जाति तीन बसों में ग्रामीणों को लेकर तहसील पहुंचे और प्रशासन के समक्ष मामले को उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
विधायक ने बताया कि बूथ संख्या 87 पर विनीत नामक व्यक्ति की ओर से 141 लोगों के नामों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित