पटना , जुलाई 31 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 14.2 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पटना और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में पूर्वी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को मसौढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि खराट मोड़ के पास एक व्यक्ति गांजा जैसा पदार्थ लेकर खड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास से 14.2 किलोग्राम गांजा और एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित