भीलवाड़ा , फरवरी 15 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14 ग्राम एमडीए बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करेडा में चारभुजा कॉम्पलेक्स स्थित एक शोरूम के सामने खड़ी कार में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उक्त वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 14 ग्राम एमडीए बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित