कोटा , अगस्त 14 -- राजस्थान में पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू (सुपरफास्ट पार्सल रेक) के तकनीकी परीक्षण जारी है।

इसी क्रम में कोटा से रोलखुर्द खंड के बीच इस विशेष रेक का एक प्रायोगिक परीक्षण किया गया। इस दौरान रेक को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की परीक्षण गति से चलाकर विद्युत एवं प्रणोदन प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण परीक्षण किये गये।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षण में मुख्य रूप से पुनर्योजी ऊर्जा, तापीय, ट्रैक्शन एवं ब्रेकिंग प्रणाली की कार्यक्षमता और भार की स्थिति में झटका परीक्षण किया गया। पुनर्योजी ऊर्जा परीक्षण के तहत ब्रेक लगाने के दौरान विद्युत ऊर्जा की पुनर्प्राप्ति से संबंधित प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया, जबकि तापीय क्षमता परीक्षण में उच्च गति पर विद्युत एवं प्रणोदन प्रणाली की तापीय क्षमता और प्रदर्शन का आकलन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित