अलवर , जनवरी 23 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध गांजा बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि वैशाली नगर क्षेत्र में पुलिस को गांजा बेचने की शिकायत मिली थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी संदीप सिंह अवैध रूप से गांजा बेच रहा था। पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और उससे 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित