बांका , अक्टूबर 11 -- िहार में बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र से पुलिस ने 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने रविवार को बताया कि पोठिया गांव स्थित शीतला मंदिर में शनिवार की रात की गई छापेमारी के दौरान 12.440 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पोठिया गांव निवासी मयंक कुमार अचल उर्फ आशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित