पटना , जुलाई 02 -- िहार में पटना जिले की पुलिस ने नौबतपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 28 जून को नौबतपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों के फर्दबयान पर नौबतपुर थाना कांड संख्या-493/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण, मानवीय सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्तौल , छह कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए हैं। बरामद अवैध हथियारों के संबंध में अलग से मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित