भरतपुर , अगस्त 19 -- राजस्थान में भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर मादक पदार्थ विरोधी बल (एएनटीएफ) ने एक कैन्ट्रा से 119 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुरेशचन्द (49) और सोमेश्वर प्रसाद (39) हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अवैध गांजा टाट के भरे हुये कट्टों के बीच प्लास्टिक के चार बोरों में छुपा रखा था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित