मुंबई , अप्रैल 17 -- बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1103 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।

सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 263.65 करोड़ की जोरदार कमाई की। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 110.60 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 24 वें दिन 13.50 करोड़, 25 वें दिन 14.50 करोड़ ,26वें दिन 5.20 करोड़, 27वें दिन 7.05 करोड़, 28वें दिन 4.05 करोड़ और 29वें दिन 3.40 रूपये का कारोबार किया।इस फिल्म 29 दिनों में भारतीय बाजार में 1103.12करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित