भीलवाड़ा , जनवरी 23 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक कार से 11 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तडक़े गंगापुर-बागौर मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान गंगापुर से बागौर की ओर जाने वाली एक कार को पुलिस ने रोककर उसमें सवार युवकों की तलाशी ली तो उनसे 11 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित