कानपुर , सितंबर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 1076 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही हवन-पूजन, आतिशबाजी और गुलगुले वितरण का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री राजेश पटेल भी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने हवन में भाग लिया तथा आतिशबाजी के साथ जन्मदिन का आयोजन किया। कार्यालय परिसर में दीपों की सजावट और सामूहिक कार्यक्रम के कारण उत्सव जैसा वातावरण रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि आज कानपुर उत्तर जिले के प्रत्येक बूथ पर 50,-50 दीपक जलाकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपोत्सव की तरह उनका जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर,जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह,शिवांग मिश्रा,सीमा एमबीए,सत्यम गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता,किरन तिवारी,राधा सैनी, शालिनी कटियार,विनोद पाल प्रशांत त्रिपाठी,राम जी गुप्ता,प्रभाकर अवस्थी राजेश चौहान सुरेश गुप्ता गुंजन शर्मा पूनम कंवर, जिशान अहमद उर्मिला अवस्थी, सचिवेंद्र सिंह सेंगर,रवि सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित