श्रीगंगानगर , फरवरी 13 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे 102.12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने हर्ष सोनी (21) को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उससे 102.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उसके खिलाफ मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित