नयी दिल्ली , मई 22 -- चुनाव आयोग ने 10 राज्यों से राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को कराने की घोषणा की है।

इन सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल आगामी जून और जुलाई माह में पूरा हो रहा है।

इनमें आंध्र प्रदेश , गुजरात और कर्नाटक से चार-चार सीटें, मध्य प्रदेश ,राजस्थान से तीन - तीन, झारखंड से दो तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम से एक-एक सीट के लिए चुनाव कराया जाना है।

चुनाव आयोग की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन चुनावों के लिए अधिसूचना पहली जून को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 8 जून तक भरे जा सकेंगे और उनकी जांच 9 जून को की जाएगी।

नाम वापसी की तिथि 11 जून रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित