मुंबई , मई 29 -- महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में एक आभूषण निर्माण कंपनी से 1.28 करोड़ रुपये से अधिक के सोने की चोरी के मामले में दो लोगों को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी ज्वैलरी बनाने वाली इकाई के कर्मचारी थे और उन्होंने सोना चुराया और फिर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पुंछ जिले भाग गये। जांचकर्ताओं ने थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करके आरोपियों का पता जम्मू-कश्मीर में लगाया। मुंबई पुलिस की एक टीम ने पुंछ की स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि चोरी किये गये सोने का कुछ हिस्सा सीमावर्ती इलाके के एक दूरदराज के गांव 'खेल' में जमीन में दबा दिया गया था।पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक की मां और पत्नी ने चोरी की संपत्ति छिपाने में मदद की थी।

पुलिस ने 433 ग्राम वजन की 49 सोने की चूड़ियां बरामद कीं, जिनकी कीमत लगभग 64.95 लाख रुपये है। इन गहनों को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया।

आरोपियों को जम्मू-कश्मीर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित