पटना , अप्रैल 28 -- राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई को होगा।
पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से प्राप्त सूचना के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वाधान में सिविल कोर्ट, पटना सदर एवं पटना जिला के अनुमंडल-स्तरीय अदालत पटना सिटी, दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी तथा पालीगंज के प्रांगण में 09 मई को को 10:30 बजे पूर्वाह्न से होगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में संधि-योग्य लघु आपराधिक मामले, धारा 138 एन.आई. एक्ट मामले, विद्युत वाद के मामले,वाहन दुर्घटना दावे,सिविल सूट,माप-तौल, श्रम वाद, बैंक ऋण वसूली मामले, नीलाम-पत्र वाद का निपटारा होगा।
जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का सम्पूर्ण जिला में वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे आम जनता इससे लाभान्वित हो सके।
जिलाधिकारी ने सभी पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित