हाजीपुर , अक्टूबर 05 -- ात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 12142/12141 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दानापुर मंडल के गहमर स्टेशन पर 06.10.2026 से 02 मिनट का प्रायोगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है । 06.10.2026 से गाड़ी संख्या 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12.44 बजे गहमर स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 12.46 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
07.10.2026 से गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 01.20 बजे गहमर स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 01.22 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गहमर में ठहराव प्रदान किए जाने के फलस्वरूप इसका बक्सर में ठहराव समय में बदलाव किया गया है ।
07.10.2026 से गाड़ी संख्या 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस बक्सर में संशोधित समयानुसार 01.36/01.38 बजे रुकते हुए आगे प्रस्थान करेगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित