मुंबई , मार्च 03 -- बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 06 मार्च को फिर से रिलीज होगी।

मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को फिर से थिएटर रिलीज का फैसला किया है।कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह अनाउंसमेंट शेयर की। कार्तिक ने फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर फिल्म का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। पोस्टर के साथ, कार्तिक ने लिखा, 'इस शुक्रवार... बड़े पर्दे पर एक बार फिर हंसी और इमोशंस को फिर से जिएं! #'सोनू के टीटू की स्वीटी' 06 मार्च को थिएटर में फिर से रिलीज़ होगी!'गौरतलब है कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' वर्ष 2018 में रिलीज हुयी थी। लव रंजन के निर्देशन में बनी और लव फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म में नुसरत भरुचा और सनी सिंह भी अहम रोल में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित