मुंबई , मार्च 02 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह अपनी 'विश्वगुरु' की छवि का इस्तेमाल ईरान और अमेरिकी-इजरायली युद्ध को रोकने के लिए करें।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सोमवार को मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई रोकने का दावा कर सकते हैं, तो श्री मोदी को पश्चिम एशिया संकट में दखल देने के लिए अपनी वैश्विक छवि का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित