समस्तीपुर , अगस्त 13 -- हर घर तिरंगा" अभियान के तहत गुरुवार को समस्तीपुर जिले के ताजपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों,शिक्षकों जन प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस अवसर पर लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के पूरे मार्ग में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

यात्रा में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित