पटना , मई 15 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि गयाजी जिले में "हर खेत तक सिंचाई का पानी" कार्यक्रम के अंतर्गत सिंचाई के क्षेत्र में व्यापक एवं चहुँमुखी विकास कार्य किए गए हैं।

श्री सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि केंद्र एवं बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित