भोपाल , सितंबर 26 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में सरकारी बसों की शुरूआत होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं हुए कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, "हम जो कहते हैं, वो करके भी दिखाते हैं।" उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' एवं 'पीएम ई-बस सेवा' के जरिए हमने अनंत चतुर्दशी के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को खुशियों की अनंत सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के जीवन में सुगम परिवहन से सहज परिवर्तन लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है।
डॉ. यादव ने कहा कि पिछले दो दशकों में प्रदेश में शासकीय बसों का संचालन बंद होने के कारण हमारे ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक परिवहन का बड़ा अभाव बना हुआ था। दूर-दराज के कई गांव मुख्य सड़कों से कट गए थे। गांव-देहात के हमारे गरीबों, किसानों एवं छात्र-छात्राओं को आने-जाने के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित