मुंबई , सितंबर 08 -- अनमोल टीवी के शो 'हमारी राधा' में राधा (सिमरन कौर) अपने पति गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के साथ शादी की सालगिरह मनाने की तैयारी कर रही है, लेकिन इसी बीच उसके भरोसे की परीक्षा होने वाली है।राधा को पता चलता है कि गिरधर को तीन दिनों के लिए पुणे में होने वाली एक कॉन्फ्रेंस में जाना है। गिरधर के रवाना होने से पहले राधा उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। वह शादी की सालगिरह को लेकर बेहद खुश है और अपने रिश्ते पर पूरा भरोसा करती है।
दूसरी ओर, गिरधर की पुणे यात्रा शनाया (वैदेही नायर) के लिए खास मौका बन सकती है। शनाया गिरधर के करीब आने और उसे अपनी जिंदगी से दूर न जाने देने के लिए दृढ़ है। प्रज्ञा जब शनाया से उसके रिश्ते को लेकर सवाल करती है, तो वह साफ कहती है कि वह गिरधर से प्यार करती है और उसे छोड़ना नहीं चाहती।
राधा का भरोसा अटूट है, लेकिन शनाया की मौजूदगी उसके वैवाहिक जीवन के सामने नई चुनौती खड़ी कर रही है। ऐसे में गिरधर की पुणे यात्रा कहानी में क्या मोड़ लाएगी और क्या राधा को अपने पति के रिश्ते की सच्चाई का पता चलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
'हमारी राधा' का प्रसारण हर रात 9:30 बजे अनमोल टीवी पर किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित