मुंबई, अक्टूबर 20 -- नमोल टीवी के शो 'हमारी राधा' में राधा अब अपनी जिंदगी नए सिरे से सँवारने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।शो में राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर ने कहा कि यह उनके किरदार की जिंदगी का अहम मोड़ है, जहां वह अपनी शर्तों पर जीना सीख रही है। 'गंगा माई की बेटियाँ' की गंगा माई से प्रेरित होकर राधा अपने खाना पकाने के हुनर को कमाई का जरिया बनाकर आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करती है।

सिमरन ने कहा कि गंगा माई और स्नेहा के मार्गदर्शन से राधा समझने लगती है कि किसी रिश्ते से आगे बढ़ना आसान नहीं होता, लेकिन उसे अपने भविष्य पर हावी नहीं होने देना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि राधा की कहानी मुश्किल रिश्तों से निकलकर नई शुरुआत करने वाली महिलाओं को प्रेरित करेगी।

अपने और अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रही राधा के रास्ते में शनाया लगातार बाधाएं खड़ी कर रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राधा इन चुनौतियों का सामना कर अपनी जिंदगी को नई दिशा दे पाती है या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित