पटना , मार्च 31 -- ाज्य सरकार के सुशासन और पारदर्शी कार्यप्रणाली के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से विकसित 'हमारा बिहार हमारी सड़क' मोबाइल ऐप ग्रामीण सड़क प्रबंधन में एक प्रभावी ई-गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित हो चुका है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण में आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे निगरानी व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनी है।

'हमारा बिहार हमारी सड़क' ऐप मूलतः एक नागरिक-केंद्रित ऐप है, जिसे निर्माण उपरांत ग्रामीण पथों के रखरखाव से संबंधित फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह एंड्रॉयड आधारित ऐप पूरे बिहार में ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के सुचारू प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो रहा है।

राज्य का कोई भी नागरिक अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर 'हमारा बिहार हमारी सड़क' सर्च कर इसे आसानी से इंस्टॉल कर सकता है। इस ऐप को अब तक 10,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित