चंडीगढ़ , मई 28 -- हरियाणा सरकार 'स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान' के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि शुक्रवार को मई को पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नौ बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
22.29 करोड़ रुपये की लागत से बने 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन होगा, जबकि 21.50 करोड़ रुपये की लागत से 16 नये संस्थानों की आधारशिला रखी जाएगी। सोनीपत सिविल अस्पताल में मरीजों के परिजनों के लिए आधुनिक विश्राम गृह भी बनाया जाएगा।
राज्य के 23 जिला अस्पतालों में महिलाओं के लिए 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' क्लीनिक शुरू होंगे। पानीपत और कुरुक्षेत्र में एमआरआई, जबकि बहादुरगढ़ और दादरी में सीटी स्कैन सेवाएं शुरू की जाएंगी।
600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवा शुरू होगी। नारनौल और फरीदाबाद मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क डायलिसिस सुविधा मिलेगी। तेइस जिला अस्पतालों में 'अमृत फार्मेसी' भी शुरू की जाएंगी, जहां सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी।
सरकार अस्पतालों में एक्स-रे मशीनें, आईसीयू बेड और अन्य आधुनिक उपकरण भी उपलब्ध कराएगी। साथ ही 4,600 आशा कार्यकर्ताओं को आपदाऔर आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित