, May 26 -- पटना, 26 मई (मई) बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को कहा कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए "सिंगल विंडो सिस्टम" शुरू होने के बाद अब छात्रों एवं अभिभावकों को अपनी समस्याओं को लेकर सचिवालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।

श्री तिवारी ने आज शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई इस "सिंगल विंडो सिस्टम" सुविधा का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अब विद्यार्थी एवं अभिभावक टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे, जिनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित