पटना , मई 19 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के अलग अलग इलाकों में शुरू हुआ 'सहयोग शिविर' जन-समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निवारण के लिए सरकार की बड़ी पहल है।

श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार की सरकार ने जनहित और सुशासन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए "सरकार जनता के दरबार में" कार्यक्रम के अंतर्गत जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल आम लोगों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुँचाकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है। इसी उद्देश्य से सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित