नयी दिल्ली , जून 14 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'समझौतावादी प्रधानमंत्री' बताते हुए उन पर अमेरिका के सामने चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि देश के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ ही दिन बाद न तो अमेरिका की ओर से अफसोस जताया गया और न ही माफी मांगी गई। इसके उलट, अमेरिका की ओर से कहा जा रहा है कि "अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन किया जाए" और किसी भी उल्लंघन को "बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उनका कहना है कि कोई भी स्वतंत्र देश इस तरह की भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित