मुंबई , सितंबर 21 -- िर्देशक पा. रंजीत की पैन-इंडिया फिल्म 'वेट्टुवम' की पहली झलक जारी कर दी गयी है, जिसमें वर्चस्व की लड़ाई लड़ते कबीले और दमदार किरदार नजर आ रहे हैं।झलक में आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धुलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमसुंदरम, शबीर कल्लारक्कल, जॉन विजय समेत पूरी स्टारकास्ट अपने खास लुक में नजर आती है। फिल्म की दुनिया को प्रभावशाली बनाने के लिये कलाकारों ने मार्शल आर्ट्स और पारंपरिक भारतीय युद्धकला का प्रशिक्षण लिया है।

पा. रंजीत लिखित-निर्देशित 'वेट्टुवम' का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में बनी यह फिल्म दिसंबर 2026 में प्रदर्शित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित