लखनऊ , मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 'वीबी-जी राम जी' अधिनियम के तहत आयोजित लोगो डिजाइन, क्विज़ एवं रील प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियां बढ़ा दी गई हैं, जिससे ज्यादा प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिससे वे अपनी रचनात्मकता, नवाचार और डिजिटल कौशल को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव, संस्कृति और विचारों को देशभर में पहचान दिलाने के लिए इन प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित