पटना , अप्रैल 24 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार को विश्वास मत प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि यह विश्वास मत केवल संख्याओं की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता के विश्वास, आकांक्षाओं और स्थिर एवं सशक्त नेतृत्व में भरोसे का प्रतीक है। यह स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति के साथ खड़ी है।
डॉ. सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह सरकार राज्य को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के नए आयामों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस सरकार के साथ मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास मत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है और राज्य में स्थिरता एवं विकास का नया अध्याय लिखेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित