जौनपुर , दिसम्बर 08 -- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'भाजपा राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादित पार्टी है' के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुये उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि सपा प्रमुख की मति मारी गई है, भगवान करें उनकी जिह्वा पर सरस्वती का वास हो, वाणी शुद्ध हो और वे राष्ट्रहित-जनहित की बात करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित