मुंबई , अप्रैल 06 -- रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर किया है और उन्हें एक प्यारा सा मैसेज दिया है।
यह वीडियो रश्मिका के किरदार 'जायम्मा' के बनने के पीछे की कुछ झलकियां दिखाता है।वीडियो में साफ़ दिखता है कि इस ऐतिहासिक किरदार को निभाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत और लगन दिखाई है, चाहे वो उनका लुक हो या किरदार की इमोशनल गहराई। विजुअल्स को देखकर पता चलता है कि उन्होंने इस परफॉरमेंस में अपना दिल और जान लगा दी है। यह फिल्म उनके रियल-लाइफ पार्टनर विजय के साथ उनकी वापसी भी है, जिनसे उन्होंने हाल ही में शादी की है।
मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उस इंसान के लिए जो अपनी चमक और प्यारी मुस्कान से दुनिया में रंग भर देती है हमारी 'जायम्मा' उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
फिल्म 'राणाबाली' एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है जो भारत के अतीत की कुछ अनसुनी सच्ची घटनाओं को पर्दे पर उतारती है। इसमें विजय देवरकोंडा औपनिवेशिक भारत (ब्रिटिश राज) के बैकड्रॉप पर एक खूंखार योद्धा के रूप में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी 'जायम्मा' का किरदार निभा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित