पटना , मार्च 30 -- "रबी विपणन मौसम 2026-27" के अंतर्गत राज्य के किसानों को उनके गेहूं के उपज का केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिये एक अप्रैल,2026 से राज्य व्यापी गेहूं अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
इस संबंध में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में गेहूँ अधिप्राप्ति का कार्य एक अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
भारत सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूँ की खरीद की जाएगी, जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति (डीसीपी) व्यवस्था के तहत बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित