उदयपुर , अगस्त 02 -- राजस्थान के उदयपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामूहिक भागीदारी और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन अगस्त से "रंग दे उदयपुर" अभियान आरंभ किया जायेगा।

भूमिका इंटरप्राइजेज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नंदिनी तनेजा ने रविवार को बताया कि इस अभियान के तहत शहर के नागरिक मिलकर 300 फुट लंबे और 18 फुट ऊंचे विशाल तिरंगे को रंगेंगे। तैयार होने के बाद इस तिरंगे का भव्य अनावरण 15 अगस्त को शहर के अर्बन स्क्वायर मॉल में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत तीन अगस्त से होगी। इसमें छात्र-छात्राएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, शैक्षणिक संस्थान, व्यापारिक संगठन, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, कलाकार, परिवार और शहर के सभी नागरिक शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी अपने ब्रश स्ट्रोक के जरिए इस अनूठी कलाकृति का हिस्सा बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित