मुंबई , सितंबर 21 -- अभिनेत्री शर्वरी ने अपनी आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के म्यूजिक लॉन्च के साथ फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत मुंबई के ऐतिहासिक रॉयल ओपेरा हाउस से की।शर्वरी ने इस प्रतिष्ठित स्थल को फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत के लिए बेहद खास और उपयुक्त बताया।
शर्वरी ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक लॉन्च की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि रॉयल ओपेरा हाउस वह जगह है, जहां पीढ़ियां अपने परिवारों के साथ कहानियों, गीतों और फिल्मों को जीवंत होते देखने के लिए एकत्र हुई हैं। उन्होंने कहा कि सूरज बड़जात्या की फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत के लिए इससे खूबसूरत जगह नहीं हो सकती।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'ये प्रेम मोल लिया' शर्वरी की उनके साथ और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ पहली फिल्म है। भावनाओं, परिवार और संगीत पर आधारित यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित