मुंबई , सितंबर 21 -- भिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मायसा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह अब तक के अपने अलग और रफ-टफ अवतार में नजर आ रही हैं।रविंद्र पुल्ले निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर में पिता-बेटी के रिश्ते की कहानी को केंद्र में रखा गया है। टीजर में रश्मिका उग्र और दमदार अंदाज में हाई-ऑक्टेन एक्शन करती नजर आती हैं।
आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में जेक्स बेजॉय का संगीत है। अनफॉर्मुला फिल्म्स निर्मित 'मायसा' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित